HomeUncategorizedतीज मिलन समारोह: गढ़ कलेवा में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने...

तीज मिलन समारोह: गढ़ कलेवा में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा,,

तीज मिलन समारोह: गढ़ कलेवा में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा,,

कटघोरा: गढ़ कलेवा के तत्वावधान में आयोजित तीज मिलन समारोह में स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। स्व सहायता समूहों द्वारा स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गई, जिसने समारोह में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा तहसीलदार प्रियंका चंद्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि सिंह, पार्षद वार्ड नंबर 7 संतोषी कंवर, पार्षद वार्ड नंबर 1 राजेश्वरी जात्रा सहित रामकुमारी देवांगन, नीरू लखनपाल, सुनीता लखनपाल, सुधा अग्रवाल, विनीता केडिया, सुधा कश्यप, पिंकी जायसवाल, पुष्पा यादव, सुलेखा सोनी, मंगला, मालती यादव, प्रियंका देवांगन, चंद्रिका पोर्ते, सपना दुहलानी, स्नेहलता मिश्रा उपस्थित थीं।

इसके अलावा, गौरी स्व सहायता समूह से स्मिता गुप्ता, राधा गुप्ता, गायत्री स्व सहायता समूह से ज्योति चौबे, महावीर स्व सहायता समूह से सुषमा वर्मा, गौरव स्व सहायता समूह से रश्मि गुप्ता, संतोषी यादव, न्यू महामाया स्व सहायता समूह से शांताबाई, रुक्मणी यादव, विमला बाई, कदम बाई, हरि ओम स्व सहायता समूह से रवीना गुप्ता, रेनू गुप्ता, सहेली स्व सहायता समूह से सुनीता दीवान, मीरा बघेल, करुणा स्व सहायता समूह से मुक्ता जायसवाल, ग्रामीण अंचल से सरस्वती स्व सहायता समूह से बबीता कंवर, सावित्री कंवर, महामाया स्व सहायता समूह (रामपुर) से राज कुंवर, कुसुम लता और श्रीया स्व सहायता समूह के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में नीलम सोनी ने सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल तीज के उत्सव का प्रतीक रहा, बल्कि स्व सहायता समूहों की एकजुटता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण का भी शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया

विनोद जायसवाल
विनोद जायसवाल
जन जन की आवाज़

Must Read