छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड तथा छाया कोहरा, कल और भी बढ़ सकती है ठंड, हल्की बारिश के आसार??

छत्तीसगढ़ में आज मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है और घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक कल भी कोहरा छाने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

[metaslider id="58289"]

मौसम विभाग ने बताया है, प्रदेश में दक्षिण-पूर्व से पर्याप्त मात्रा में निम्न स्तर पर नमी आ रही है जिसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में विरल से मध्यम घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही निम्न स्तर के बादल छाए हुए हैं। कल दिनांक 5 जनवरी के दोपहर तक सुधार के साथ स्थति ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

प्रदेश में कल दिनांक 5 जनवरी को प्रातः काल में विरल से मध्यम घना कोहरा छाने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरावट का दौर प्रारंभ होने की भी संभावना है।

[metaslider id="24530"] [metaslider id="24534"] [metaslider id="67087"] [metaslider id="67083"] [metaslider id="67090"]