Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पोड़ी उपरोड़ा के वनांचल में सहकारिता का विस्तार: सि. नवापारा और परला में नवीन समितियों का भव्य आगाज़

    17/04/2026

    खरहरकुड़ा में सजेगी सितारों की महफ़िल: 10वें स्थापना दिवस पर पहुँचेंगी बॉलीवुड

    17/04/2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भव्य स्वागत: 33% आरक्षण से महिलाओं को मिला सशक्त मंच, कोरबा में उमड़ा उत्साह,,

    17/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » कटघोरा : भारत माता मंदिर में ध्वजारोहण करते हुए, आज़ादी की 78 वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.. शासकीय कार्यालयों के साथ साथ निजी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा…
    Uncategorized

    कटघोरा : भारत माता मंदिर में ध्वजारोहण करते हुए, आज़ादी की 78 वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.. शासकीय कार्यालयों के साथ साथ निजी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा…

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल18/08/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा/कटघोरा  : देश की आजादी की 78 वीं वर्षगांठ पर शहर से गांव तक समारोहों की धूम रही। पुलिस थाना, तहसील कार्यालय, वन विभाग, महाविद्यालय सहित विभिन्‍न शिक्षण और गैर शैक्षणिक संस्‍थानों पर शान से तिरंगा फहराया गया और शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर सबने मिलकर राष्‍ट्रगान गाया और देश की आजादी की सुरक्षा के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संकल्‍प लिया, नगर के अध्यक्ष श्री रतनमित्तल ने भारत माता मंदिर ध्वजारोहण किया,

    एसडीएम कार्यालय में अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

    तहसील कार्यालय कटघोरा में अतिरिक्त कलेक्टर अनुपम तिवारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरोज महिलागे ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार व राजस्व विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। तथा स्वतंत्रता दिवस की बधाई। सभी ने राष्ट्र गान के बाद अमर शहीदों को स्मरण कर उन्हें याद कर अमर रहे के नारे लगाए।

    कटघोरा वनमण्डल कार्यालय में 78वीं स्वतंत्रता दिवस पर वनमण्डल की कटघोरा डिविजन की डीएफओ कुमार निशात ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया व तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर कटघोरा वन मण्डल के रेंजर व वन कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्र गान गाकर तिरंगे को सलामी दी व आज़ादी की 78वीं वर्षगांठ की एक दूसरे को बधाई दी।

    छात्रावास में हुई ध्वजारोहण 

    कटघोरा प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास कटघोरा में जन भागीदारी अध्यक्ष विनोद जायसवाल एवं ओमप्रकाश डिक्शेना ने तिरंगे को दी सलामी, इसीतरह प्री मैट्रिक आदिवासी बालक बेसिक छात्रावास कटघोरा में रामविशाल ने फहराया तिरंगा साथ ही अपने उद्बोधन में छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की,,

    जनपद पंचायत में अध्यक्ष, व सीएमओ में फहराया तिरंगा

    कटघोरा जनपद पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर जनपद अध्यक्ष लता मुकेश कँवर, सीईओ यशपाल सिंह द्वारा तथा जनपद सदस्यों व कर्मचारियों की उपस्थिति में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सभी ने राष्ट्रगान गाते हुए अमर शहीदों को नमन कर अमर रहे के नारे लगाए। इस मौके पर जनपद पंचायत सीईओ यशपाल सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा जारी वाचन पत्र को सभी की उपस्थिति में पढ़ा। और आज़ादी के 78 वर्ष पूर्व की स्थिति और आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के बलिदान को याद कर उनका संक्षिप्त वर्णन किया। और स्वतंत्रता दिवस के 78 वीं वर्षगांठ की सभी को बधाई दी

    एसडीओ में कार्यालय एसडीओ पंकज ठाकुर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

    एसडीओ में कार्यालय एसडीओ पंकज ठाकुर कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी एएसआई राजेंद्र सिंह ठाकुर समस्त स्टाप ने उपस्थिति में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। तथा स्वतंत्रता दिवस की बधाई। सभी ने राष्ट्र गान के बाद अमर शहीदों को स्मरण कर उन्हें याद कर अमर रहे के नारे लगाए।

    शहर कांग्रेस कमेटी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज व तिरंगे को सलामी दी

    कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अध्यक्ष राजीव लखनपाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया तथा राष्ट्र गान के साथ भारतीय तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में डॉ शेख इश्तियाक, राज जायसवाल, हसन अली,, , पार्षद संजय अग्रवाल, जय नारायण कँवर, रविन्द्र मोहन बघेल, अधिवक्ता अशोक गौराहा, व्यवसायी गोपाल शर्मा, व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कटघोरा नंगर में स्वतंत्रता दिवस पर आज शासकीय कार्यालयों के साथ निजी संस्थानों में शान से तिरंगा लहराया। कटघोरा थाना में थाना प्रभारी ने थाना स्टाफ की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया व तिरंगे को सलामी दी, नगर पालिका परिषद कटघोरा में अध्यक्ष रतन मित्तल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

    विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षा समिति के अध्यक्ष द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर शिक्षा अधिकारी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इसी तरह धान उपार्जन केंद्र, व्यवहार न्यायालय, शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व तिरंगे को सलामी दी गई। स्कूलों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पोड़ी उपरोड़ा के वनांचल में सहकारिता का विस्तार: सि. नवापारा और परला में नवीन समितियों का भव्य आगाज़

    17/04/2026

    खरहरकुड़ा में सजेगी सितारों की महफ़िल: 10वें स्थापना दिवस पर पहुँचेंगी बॉलीवुड

    17/04/2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भव्य स्वागत: 33% आरक्षण से महिलाओं को मिला सशक्त मंच, कोरबा में उमड़ा उत्साह,,

    17/04/2026

    भीषण गर्मी का प्रकोप: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित,,

    17/04/2026

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025
    Editors Picks

    पोड़ी उपरोड़ा के वनांचल में सहकारिता का विस्तार: सि. नवापारा और परला में नवीन समितियों का भव्य आगाज़

    17/04/2026

    खरहरकुड़ा में सजेगी सितारों की महफ़िल: 10वें स्थापना दिवस पर पहुँचेंगी बॉलीवुड

    17/04/2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भव्य स्वागत: 33% आरक्षण से महिलाओं को मिला सशक्त मंच, कोरबा में उमड़ा उत्साह,,

    17/04/2026

    जनगणना 2027: कोरबा में ऑनलाइन स्व-गणना का आगाज, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खुद दर्ज की जानकारी

    17/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.