Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»भगवान भरोसे कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था ,सोलर पंप के पैनल ले भागे चोर,जलापूर्ति नहीं होने से मरीज के परिजन परेशान
    Uncategorized

    भगवान भरोसे कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था ,सोलर पंप के पैनल ले भागे चोर,जलापूर्ति नहीं होने से मरीज के परिजन परेशान

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल09/04/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     

    भगवान भरोसे कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था ,सोलर पंप के पैनल ले भागे चोर,जलापूर्ति नहीं होने से मरीज के परिजन परेश

    कोरबा । ऐसे तो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षा की कमान कामथेन नामक कंपनी ने संभाल लिया है, लेकिन व्यवस्था अभी भी भगवान भरोसे है। सुरक्षा की लचर व्यवस्था के कारण शातिर चोर अपने मंसूबे पर कामयाब हो रहे हैं। उनके द्वारा आए दिन छिटपुट चोरी को अंजाम दिया जा रहा है।

    ताजा मामला अस्पताल परिसर में लगे सोलर उर्जा से चलने वाली पंप के पेनल चोरी की है। दरअसल होली के बाद गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने भीषण गर्मी के बीच इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और उनके परिजनों को शीतल व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने जगह जगह वाटर कूलर लगाए हैं, जिससे काफी हद तक लोगों को राहत मिली है। अस्पताल परिसर में बीते वर्ष सोलर प्लेट से चलने वाली सबमर्सिबल पंप लगाए गए थे। इसके लिए बकायदा दो पानी टंकी लगाया गया था। जिसका उपयोग परिजन निस्तारी के लिए करते थे। अस्पताल परिसर में कुछ लोगों के द्वारा पानी का दुरूपयोग किया जा रहा था, जिसे देखते हुए प्रबंधन ने पंप को बंद करा दिया था। इसके पेनल स्टोर रूप में रखा गया था। सोलर पंप के बंद होने से परिजनों को निस्तारी में परेशानी हो रही थी, जिसे प्रबंधन ने गंभीरता से लिया। प्रबंधन की ओर से बीते सप्ताह सोलर पंप को चालू करने निर्देश जारी किए थे। अफसरों के निर्देश पर कर्मचारी टंकी के समीप ही पेनल लगाकर पंप को चालू करने की तैयारी कर रही थी। यह पंप चालू होता और मरीज के परिजनों को पानी मिलता, इससे पहले ही करीब दस हजार रूपए कीमती पेनल को ही चोरों ने पार कर दिया। इस बात की भनक तक किसी को नही लगी। खासबात तो यह है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा की कमान कामथेन नामक एजेंसी को दी गई है। एजेंसी द्वारा निर्धारित पाइंट पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं, इसमें एक पाइंट घटनास्थल से महज कुछ कदम दूर है। यदि अस्पताल आने जाने वाले मरीज और उनके परिजनों की मानें तो बीते कुछ समय से बाइक सहित अन्य सामान चोरी की घटना बढ़ी है।

    अपने कर्मचारी की संख्या नही बता पा रही प्रबंधन

    मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ अविनाश मेश्राम ने बीते दिनों सुरक्षा एजेंसी को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें अस्पताल व कॉलेज में तैनात सुरक्षाकर्मियों की आधार कार्ड नंबर सहित जानकारी मांगी गई थी। एजेंसी ने सिर्फ कॉलेज में तैनात सुरक्षाकर्मियों की सूची थमा दी। लिहाजा दूसरी बार नोटिस जारी करना पड़ा। इस नोटिस को पखवाड़े भर बीत गए, लेकिन एजेंसी अपने कर्मचारियों की सूची नही दे सकी है।

    श्रम कानून की उड़ रही धज्जियां

    मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षा एजेंसी द्वारा श्रम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बताया जा रहा है कि नियम व शर्त के मुताबिक 8-8 घंटे के हिसाब से तीन पालियों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जानी है। इसके विपरीत एजेंसी कर्मचारियों से 12 घंटे काम ले रही है जो निर्धारित समय से चार घंटे अधिक है। बीते दिनों कंपनी की ओर से 10 हजार 500 की दर से वेतन का भुगतान भी किया गया है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    कोरबा: 22 साल के संघर्ष के बाद भूविस्थापित महिलाओं ने कुसमुंडा SECL दफ्तर में जड़ा ताला! अनिश्चितकालीन धरना शुरू,,

    01/12/2025
    Editors Picks

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026

    कटघोरा के ढपढप में हनुमंत कथा का शंखनाद: 21,000 कलशों की ऐतिहासिक यात्रा से होगा भव्य आगाज़, दानदाताओं ने खोला

    26/03/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.