Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»कटघोरा:ऐ कैसी जिम्मेदारी, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी कचरे में…
    Uncategorized

    कटघोरा:ऐ कैसी जिम्मेदारी, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी कचरे में…

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल12/02/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    कटघोरा:स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी कचरे में…

    कटघोरा:स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी कचरे में…

    कटघोरा:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां भारत सरकार की महती योजना “आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” की जानकारी कचरे के ढेर में पाई गई है।यह योजना जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है लेकिन स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही के कारण इस योजना की जानकारी पूर्णरूप से जनता तक नही पहुँच पा रही है जिस कारण जनता को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के स्वास्थ्य को लेकर निःशुल्क आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की है जिसके तहत जनता को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान हो सके,इस योजना का लाभ लेने के लिए जनता को आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है जो सरकारी अस्पतालों, ऑनलाइन सेंटरों सहित मोबाइल में ऑनलाइन बनाया जा सकता हैं।सरकार ने अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं निःशुल्क बनाने मोबाइल में ऐप जारी किया हुआ है, जिसमे जनता निःशुल्क ऐप डाउनलोड कर आयुष्मान कार्ड बना कर स्वास्थ्य लाभ ले सकती है।लेकिन कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदार नोकरशाह इस योजना की जानकारी को कचरा में डाल जनता को जानकारी देना उचित नही समझ रहे,जो स्वास्थ्य केंद्र की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है?

    वही कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र भारत सरकार की इस योजना की जानकारी को धता बताकर कचरे में फेंक दी है,जो जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, हालांकि स्वास्थ्य केंद्र ने कुछ हद तक जनता को योजना के बारे में जानकारी दी है,लेकिन जिस तरह प्रधानमंत्री की योजना की जानकारी कचरे के ढेर पाई गई है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कटघोरा का स्वास्थ्य केंद्र लोगो को किस तरह जानकारी दे रहा है।

    जनता को योजना की सही जानकारी नही होने के कारण उन्हें अस्पतालों व ऑनलाइन सेंटरों का चक्कर काटना पड़ता है जिस कारण वे योजना का लाभ लेने से वंचित हो जाते हैं, कई बार तो असहाय व गरीब तबके के लोग आयुष्मान कार्ड नही बनने के कारण इलाज नही करवा पाते जो एक बड़ी विडंबना है।हालांकि सरकार ने सभी वर्गों के लिए यह योजना लागू की है जहां जनता को निःशुल्क ईलाज मुहैया होता है।अभी तक आयुष्मान कार्ड उपचारित मरीज 2934566 लाभान्वित हो चुके है और अब तक सरकार ने 3978.88 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

    *आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया*

    1. आयुष्मान ऐप में लॉगिन पर जाए,Beneficiary विकल्प चुनें, अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करें एवम OTP डालकर लॉगिन करें।

    2. State Chhattisgarh,Scheme-Ration Card विकल्प का ही चयन करें,Search by-Family ID, District-अपना जिला चुने,Family ID-राशनकार्ड नंबर दर्ज कर Search करें।

    3. परिवार के सदस्यों की जानकारी प्रदर्शित होगी,जिन सदस्यों का नाम हरा रंग में होगा उनका आयुष्मान कार्ड बन चुका है, एवम जिन सदस्यों का नाम नारंगी रंग में होगा उनका कार्ड बनाना होगा, उनके नाम के सामने Do e-KYC विकल्प प्रदर्शित होगा।

    4. Do e-KYC विकल्प का चयन करें आगे आधार Authentication/सत्यापन हेतु 4 विकल्प प्रदर्शित होंगे,Aadhar OTP/Finger print/Iris Scan/Face Auth, यदि आधार कार्ड से link मोबाइल नम्बर उपलब्ध ना हो तो Face Auth विकल्प का चयन करे, यदि आपके पास फिंगर प्रिंट बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध है तो Finger print विकल्प का चयन कर Aadhar aunthentication पूर्ण करें।

    5. Aadhar aunthentication के उपरांत Capture photo विकल्प पर जाकर Close up photo Capture करना होगा।

    6. उसके पश्चात Address व मोबाइल नम्बर की जानकारी भर कर Submit बटन पर क्लिक करें।

    7.इस प्रकार सबमिट करते ही आपका KYC पूर्ण हो जायेगा।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    कोरबा: 22 साल के संघर्ष के बाद भूविस्थापित महिलाओं ने कुसमुंडा SECL दफ्तर में जड़ा ताला! अनिश्चितकालीन धरना शुरू,,

    01/12/2025
    Editors Picks

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026

    कटघोरा के ढपढप में हनुमंत कथा का शंखनाद: 21,000 कलशों की ऐतिहासिक यात्रा से होगा भव्य आगाज़, दानदाताओं ने खोला

    26/03/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.