हाथी ने बुजुर्ग महिला को कुचल कर उतारा मौत के घाट, दहशत के साए में स्थानीय लोग

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के अंतर्गत आने वाले प्रतापपुर की पहचान धार्मिक स्थल के रूप में है। इसे मंदिरों का शहर कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी । यहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्राचीन मंदिरों के दर्शन करने आते हैं लेकिन इन दिनों यहां लोग हाथियों के खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं।  वन परीक्षेत्र प्रतापपुर के धरमपुर सर्किल के ग्राम गौराको भोर में लगभग 5 बजे बरातो पति स्व. भुरलाही 62 वर्षीय को जंगली हाथी द्वारा कुचलकर मार दिया गया है।

[metaslider id="58289"]

वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतिका के लाश को वहां से उठाकर पोस्टमार्टम हेतु प्रतापपुर ले आया है पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा लेकिन कई महीने बाद एक बार फिर से प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों का व्यवस्था देखने को मिल रहा है अभी कई महीने तक जनहानि नहीं हुआ था लेकिन एक बार फिर से जनहानि होने से लोगों में आक्रोश है । वही वन मंडल अधिकारी संजय यादव ने कहा कि 2 दिन पूर्व ही हमने हाथी से संबंधित मीटिंग लेकर कर्मचारियों को सही ड्यूटी करने का निर्देश दिया था । हम सब परिवार वालों के साथ हैं जो भी मदद होगा हम करने को तैयार हैं । उन्हें ठंड के मौसम और धुंध को देखते हुए क्षेत्र कर लोगों को जागरूक होने का आग्रह किया है।

[metaslider id="24530"] [metaslider id="24534"] [metaslider id="67087"] [metaslider id="67083"] [metaslider id="67090"]