Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»शिक्षक दिवस पर कुछ इस तरह करें अपने शिक्षक का सम्मान, बढ़ जायेगी नज़रों में कीमत
    Uncategorized

    शिक्षक दिवस पर कुछ इस तरह करें अपने शिक्षक का सम्मान, बढ़ जायेगी नज़रों में कीमत

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल03/09/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही गुरु-शिष्य के बीच एक पवित्र रिश्ता रहा है. शिक्षक को सम्मानित करने के उद्देश्य से भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. गौरतलब है कि इसी दिन शिक्षक से राष्ट्रपति बनें डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था और यह शिक्षक दिवस उन्हीं के सम्मान में मनाया जाता है.

    शिक्षक दिवस मनाने का तात्पर्य है कि शिक्षक और शिष्य को अपने-अपने कर्तव्य का बोध हो. गुरु की शिष्य के प्रति कैसी भावना होनी चाहिए और शिष्य की गुरु के प्रति कैसी श्रद्धा होनी चाहिए, इन सबका बोध कराने के लिए भी शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर हम अपने शिक्षक को सम्मानित करने के लिए कुछ ना कुछ उपाय करते हैं.

    कोई पुष्प गुच्छ देता है, कोई बधाई कार्ड तो पुस्तक अथवा अन्य वस्तु उन्हें भेंट करता है. अगर आप भी शिक्षक दिवस पर कुछ विशेष करना चाहते हैं तो यहां कुछ ऐसे ही टिप्स दिये जा रहे हैं, जिनका प्रयोग कर आप अपने शिक्षक को यथोचित सम्मान दे सकते हैं.

    कक्षा की सजावट!

    शिक्षक दिवस के अवसर पर आप अपने क्लास के सहपाठियों के साथ मिलकर क्लास शुरू होने से पहले स्कूल पहुंचे और अपने क्लास रूम को फूल-पत्तियों, पन्नियों से सजाएं. क्लास के मुख्य द्वार से ब्लैक बोर्ड जहां शिक्षक बैठते हैं, तो गुलाब के फूल बिखेरें. सारे बच्चे अपने-अपने हाथ में बधाई कार्ड्स लेकर रखें. जैसे ही कक्षा अध्यापक कमरे में प्रवेश करे, आप सभी उन पर फूल छिड़ककर स्वागत करें और उन्हें बधाई कार्ड भेंट करें. खुद का इतना खूबसूरत वेलकम उन्हें अवश्य अच्छा लगेगा

    को-लायब्रेट वीडियो बनाएं!

    आप अपने चार-पांच सहपाठियों से फोन द्वारा संपर्क स्थापित करें. उन्हें अपने कक्षा अध्यापक के बारे में अपनी-अपनी यादें व्यक्ति करते हुए वीडियो बनाने के लिए कहें. सबके वीडियो आने के बाद इन वीडियो को को-लायब्रेट कर एक वीडियो बनाएं और उसे शिक्षक दिवस पर अपने अध्यापक को प्रस्तुत करें. आज के मोबाइल युग के लिए यह बहुत खूबसूरत आइडिया साबित हो सकता है, जो आपके शिक्षक को अवश्य पसंद आएगा

    शिक्षक कैरिकेचर उपहार!

    आप अपने सबसे प्रिय शिक्षक के विभिन्न मुद्राओं में कैरिकेचर वाले रेखाचित्र बनाइए. फिर इसका कोलॉज बनवाकर उसे फ्रेम करवाएं. इसे अच्छी पैकिंग करके अपने शिक्षक को भेज सकते हैं. शिक्षक को आपका यह खूबसूरत तोहफा अवश्य पसंद आयेगा.

    शिक्षकों के बीच हल्की-फुल्की प्रतियोगिता आयोजित करें!

    अपनी सोसायटी में अपने शिक्षकों को आमंत्रित करें, उनके बीच किसी तरह की प्रतियोगिता अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रमों मसलन, म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी, बैडमिंटन प्रतियोगिता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता आदि का आयोजन करें. उम्मीद है बच्चों के बीच इस तरह की प्रतियोगिता में शामिल होकर शिक्षक प्रसन्न होंगे.

    शिक्षक दिवस पर एक शॉर्ट स्पीच दें!

    शिक्षक दिवस पर अपने पूर्व शिक्षक को किसी ना किसी तरह आभार प्रकट करना चाहिए. अगर आपकी बोलने की क्षमता धाराप्रवाह और दोषरहित उच्चारण है, तो आप एक प्रभावशाली स्पीच भी दे सकते हैं. इस स्पीच में आप उन्हें बता सकते हैं कि समय-समय पर आपके विकास एवं विभिन्न उपलब्धियों में उनकी क्या भूमिका रही है, अथवा आज अगर आप ऊंचे पद पर कार्यरत हैं तो उसका सेहरा भी किसी न किसी रूप में अपने शिक्षक के सर बांधे. इससे शिक्षक के मन में आपके प्रति सच्चा स्नेह प्रतिपादित होगा.

    कविताओं के माध्यम से ‘धन्यवाद’ कहें!

    इस अवसर पर छात्र अपने शिक्षकों के लिए छोटी-छोटी कविताएं, जिसमें आप शिक्षकों को उनके द्वारा दिये शिक्षा के लिए आभार प्रकट करें, बताएं कि आप आज जो कुछ भी हैं, उन्हीं की वजह से हैं. ये बातें शिक्षक को प्रभावित करती हैं. ये कविता आप अकेले अथवा समूह में प्रस्तुत कर सकते हैं.

     

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    कोरबा: 22 साल के संघर्ष के बाद भूविस्थापित महिलाओं ने कुसमुंडा SECL दफ्तर में जड़ा ताला! अनिश्चितकालीन धरना शुरू,,

    01/12/2025
    Editors Picks

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026

    कटघोरा के ढपढप में हनुमंत कथा का शंखनाद: 21,000 कलशों की ऐतिहासिक यात्रा से होगा भव्य आगाज़, दानदाताओं ने खोला

    26/03/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.