कोरबा कटघोरा— प्रदेश में भयानक गर्मी के साथ ही नौतपा का कहर शहर की जनता को झेलना पड़ रहा है, तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने के साथ ही लोगो ने नवतपा के चलते घर से निकलना बंद कर दिया है। दिनों छत्तीसगढ़ में नौतपा के दौरान कई जिलों में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे है। आपको बता दे की 25 मई से 2 जून तक नौतपा का असर प्रदेश में दिखेगा, हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि प्रदेश में 2 दिनों तक कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है, शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा और आज भी दुर्ग शहर का पारा 43 डिग्री पर चढ़ा हुआ है वही मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट और बिलासपुर-सरगुजा संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. दरअसल, पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना एक द्रोणिका मध्य प्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ तक बना हुआ है, इसके असर से प्रदेश में नमी आ रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 43.02 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया है, तो वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है।

जन जन की आवाज़










