Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»जय श्रीराम से गूंजा कटघाेरा नगर, राधासागर में लगे 21 हजार दीये
    Uncategorized

    जय श्रीराम से गूंजा कटघाेरा नगर, राधासागर में लगे 21 हजार दीये

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल09/04/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शोभायात्रा में शामिल होने के कटघोरा के अलावा आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्शाई।

    कटघोरा — चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष कटघोरा में साेमवार को धूमधाम से मनाया गया। नववर्ष स्वागत समिति के तत्वावधान में नववर्ष के स्वागत को लेकर नगर में विशाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा कटघोरा के अग्रसेन भवन से शुरू होकर नगर भृमण करते हुए जयस्तंभ चौक, शहीद वीर नारायण चौक, न्यू बस स्टैंड होते हुए मोहलाइन भाठा से होकर नगर के राधासागर तालाब में जाकर पूर्ण हुआ। शोभायात्रा में ढोल ताशा, धूमाल व झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू धर्मावलंबियों ने इस शोभायात्रा में शामिल होकर हिंदू नववर्ष की सभी को बधाई दी। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की गई।

    नववर्ष उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए समिति ने पखवाड़े भर पहले ही तैयारी शुरू कर दी। शोभायात्रा में शामिल होने के कटघोरा के अलावा आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्शाई। नववर्ष स्वागत उत्सव में झांकियों में भगवान शिव पार्वती, मां काली व श्री कृष्णराधा की जीवंत झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान शिव व मां काली के सुंदर नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तो वहीं श्रीकृष्ण राधा की रासलीला ने उपस्थित लोगों नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। सभी लोगों ने नववर्ष आगमन को लेकर इस भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए। एक दूसरे को नववर्ष के आगमन की शुभकामनाएं दी। हिन्दू नववर्ष स्वागत समिति द्वारा इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लक्ष्मी गर्ग, विनय सिंह गहलोत , सुरेंद्र अग्रवाल, जागेश्वर सिंह मानसर, संजय अग्रवाल, संतोष साहू , गोल्डी गुप्ता, अशोक केडिया, भूपेंद्र वर्मा, कृष्ण गोपाल मित्तल, भारत भूषण साहू ,शिव शंकर अग्रवाल ,गोवर्धन जायसवाल, लक्ष्मी जयसवाल ,राजू अग्रवाल मुरली मनोहर साहू , राज वर्मा, सी आर देवांगन, संतोष श्रीवास ,गौरी शंकर जायसवाल ,रामायण जायसवाल ,आशुतोष साहू , नवीन कुमार ,अशोक साहू ,संतोष राजवाड़े, रमेश अग्रवाल एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    कोरबा: 22 साल के संघर्ष के बाद भूविस्थापित महिलाओं ने कुसमुंडा SECL दफ्तर में जड़ा ताला! अनिश्चितकालीन धरना शुरू,,

    01/12/2025
    Editors Picks

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026

    कटघोरा के ढपढप में हनुमंत कथा का शंखनाद: 21,000 कलशों की ऐतिहासिक यात्रा से होगा भव्य आगाज़, दानदाताओं ने खोला

    26/03/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.